फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thug from a monk

ऑनलाइन स्कूटी बेचने के नाम पर साधु से ठगे 1.61 लाख

Sun, 07 Jul 2019 03:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Thug from a monk
मथुरा। ठगी का शिकार स्वामी राजेश्वरानंद। - फोटो : VRINDAVAN

फेसबुक पर ऑनलाइन स्कूटी खरीदने के नाम पर एक साधु से एक लाख 61 हजार रुपये की ठगी हो गई। साधु ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


अटल्ला चुंगी के निकट राधाकृष्ण मंडप आश्रम में रह रहे स्वामी राजेश्वरानंद ने तीन जुलाई को फेसबुक पर एक स्कूटी बिकने की पोस्ट देखी। इसे खरीदने के साधु ने फेसबुक पर दिए फोन नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन


स्कूटी विक्रेता अपने को फौजी बता रहा था। उसने कई पिछले तीन दिनों से लगातार स्कूटी साधु के पास भेजने के नाम पर एक लाख 61 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से अपने बैंक खाते में डलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद भी स्कूटी न आने पर साधु अपने रुपये वापस मांगे तो अपने को फौजी बताने वाले अज्ञात व्यक्ति ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर साधु ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की तहरीर उनके पास नहीं आई है। मालूम करता हूं। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed