{"_id":"5a6c4f154f1c1ba2268b6b27","slug":"throw-stone-two-community-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः सिगरेट पीने के विवाद में भिड़े दो समुदाय, पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः सिगरेट पीने के विवाद में भिड़े दो समुदाय, पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 27 Jan 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में हाईवे के गांव नगला शिवजी में दो युवकों ने दो लोगों पर सिगरेट का धुआं छोड़ दिया। इस बात पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
दोनों में मारपीट हुई और पथराव हो गया। सूचना पर आधा दर्जन थानों की पुलिस पहुंच गई और किसी तरह हालात पर काबू पाया गया।
शुक्रवार की दोपहर गांव की एक दुकान पर एक पक्ष के कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान वहां दूसरे पक्ष के कुछ युवक आ गए। तभी सिगरेट का धुंआ छोड़ने को लेकर उन लोगों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव हो गया। सूचना पर हाईवे, रिफाइनरी, कोतवाली, कृष्णानगर, सदर बाजार पुलिस और सीओ रिफाइनरी मौके पर पहुंच गए। पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
इसके बाद गांव के हर तिराहे-चौराहे पर पुलिस तैनात कर स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने दबिश देकर सईद, खजान, मनोज और शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ रिफाइनरी सहित पुलिस रात को भी गांव में कैंप किए रही।
मामले में थानाध्यक्ष हाईवे संजय शुक्ला ने चार नामजदों सहित 50 लोगों (अज्ञात) के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े गए चारों लोगों को शनिवार को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि नगला शिवजी में सिगरेट पीने को लेकर कुछ युवक झगड़ गए थे। मारपीट के बाद पथराव होने पर पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया। अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस की ओर से बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।