{"_id":"6865f537413fffee3901a3db","slug":"throw-garbage-on-the-road-or-empty-plots-should-be-careful-if-caught-corporation-will-charge-a-fine-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क या खाली प्लॉट में कचरा फेंकने वाले रहें सावधान, पकड़े गए तो...निगम वसूलेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क या खाली प्लॉट में कचरा फेंकने वाले रहें सावधान, पकड़े गए तो...निगम वसूलेगा जुर्माना
Thu, 03 Jul 2025 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 08:42 AM IST
सार
नगर निगम की अब उन लोगों पर नजर रहेगी, जो सड़क या खाली प्लॉट में कचरा फेंक देते हैं। निगम द्वारा ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी: संवाद
विस्तार
आगरा नगर निगम ने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन नहीं रखने और कूड़ा खाली प्लाॅट या सड़क पर फेंकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। पूरे जुलाई माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कई व्यापारिक क्षेत्रों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि दुकानदार कचरा सड़क किनारे, नालियों या खाली प्लॉटों में फेंक देते हैं, जिससे जलभराव और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रमुख व्यावसायिक इलाकों और साप्ताहिक हाटों की निगरानी की जाएगी।
जो दुकानदार डस्टबिन नहीं रखेंगे और कचरा सड़क पर या प्लॉट में डालेंगे, उनसे जुर्माना वसूलने के लिए कहा गया है। सड़क पर कचरा डालने से फैल रही गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया समेत संक्रामक रोग फैलने की आशंका है।