फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three youth sucide in mainpuri

तीन युवकों ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
three youth sucide in mainpuri
07एमएनपी-30-कटरा समान गांव खिमाऊ में युवक की मौत के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/कटरा समान। जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवकों के शव फंदे पर लटके देख परिजन बेसुध हो गए। कटरा समान क्षेत्र में दो युवकों ने तथा घिरोर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला खिमाऊं निवासी 18 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र नाथूराम ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के कमरे में फांसी लगा ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई, परिजन इस संबंध में जानकारी नहीं दे सके। माना जा रहा है कि गृहकलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार गोविंद दिल्ली में चाय की कैंटीन चलाता था। दो दिन पूर्व ही वह घर आया था। शुक्रवार को वह दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

फांसी लगाकर की किसान ने दी जान
कटरा समान। थाना किशनी क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी एक किसान ने शुक्रवार की सुबह खेत पर लगे एक पेड़ पर मफलर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी जब खाने देने पहुंची तो शव लटका देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी 32 वर्षीय किसान मनोज यादव शुक्रवार की सुबह खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। करीब 11:30 जब पत्नी खाना देने के लिए पहुंची तो वहां मनोज नजर नहीं आए। जानकारी पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आ गए। शव को फंदे उतारा गया। इस बीच सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद मृतक के ससुरालीजन भी आ गए। सभी ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई।
छत पर लगे हुक में लटका मिला युवक का शव
कोसमा/घिरोर। गांव गडारा में युवक ने घर की छत पर लगे हुक में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गडारा निवासी 24 वर्षीय प्रवीण उर्फ पम्मी बृहस्पतिवार को शराब पीकर घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह छत पर बने कमरे में सोने के लिए चला गया था। शुक्रवार की सुबह जब परिजन छत पर पहुंचे तो प्रवीण का शव छत पर लगे हुक में लटका देख होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद गांव के लोग जमा हो गए। उधर परिजनों की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही गई। गांव वालों से बातचीत के बाद बिना पुलिस सूचना व पोस्टमार्टम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed