{"_id":"5dad960c8ebc3e93be63561e","slug":"three-youth-molested-the-girl-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध पर आरोपियों ने भाई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध पर आरोपियों ने भाई को पीटा
Mon, 21 Oct 2019 04:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में सोमवार दोपहर कोचिंग से लौट रही साइकिल सवार छात्रा से तीन युवकों ने छेड़खानी कर दी। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो उसको आरोपियों ने पीट दिया। घटना की सूचना पर छात्रा के परिजन पहुंच गए। हंगामा हुआ। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
थाना उत्तर क्षेत्र के टापाखुर्द निवासी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा सोमवार को स्टेशन रोड स्थित कोचिंग सेंटर से पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में अहिल्याबाई मूर्ति के समीप तीन युवकों ने उससे छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध किया।
इसी बीच छात्रा का भाई वहां आ गया। उसने छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। इस पर बाकी युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट होने पर हंगामा होने लगा। छात्रा ने परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी।

भीड़ ने एक आरोपी पकड़ा
कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया। बाकी फरार हो गए। एसएचओ थाना उत्तर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। पीड़िता के पिता ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
एसएचओ उत्तर केडी शर्मा ने कहा कि कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ तीन युवकों ने छेडख़ानी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें