{"_id":"5cc6c2e1bdec2207476e15dc","slug":"three-youth-dies-in-car-accident-after-tire-burst-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: टायर फटा, बिजली के पोल से टकराई कार, दो छात्र सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: टायर फटा, बिजली के पोल से टकराई कार, दो छात्र सहित तीन की मौत
Mon, 29 Apr 2019 03:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
पोल से टकराने पर कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में टीकामई मोड़ पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो एमएससी के स्टूडेंट्स हैं।
विज्ञापन
हादसा उस वक्त हुआ, जब पूजा, शैलेंद्र और शालिनी जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में एमएससी की परीक्षा देकर लौट रहे थे। कार जसराना निवासी पूजा का भाई राजेश चला रहा था। जसराना के टीकामई मोड़ पर कार का टायर फट गया।
विज्ञापन
टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में पूजा, राजेश और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एमएससी की छात्रा शालिनी चौहान निवासी जौनामई घायल है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल भिजवाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते कार का टायर फटा है।