फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three young man arrested for murder case in etah

पत्नी ने प्रेमी से सुपारी देकर कराई पति की हत्या, सात महीने बाद हुआ घटना का खुलासा

Tue, 28 Jul 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
three young man arrested for murder case in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले में सात माह पूर्व हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया। पत्नी ने प्रेमी से सुपारी दिलवाकर पति की हत्या कराई थी। हत्यारों ने युवक के सिर में चोट पहुंचाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। सप्ताहभर पहले ही थाना कोतवाली देहात में मृतक के भाई की ओर मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर जिंदाहार के जंगल में मिले अधजले शव से पुलिस ने सोमवार को पर्दा उठा दिया। हत्याकांड में महिला के प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह को सौंपी थी। 
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 22 दिसंबर की रात लल्ला उर्फ किशन निवासी मोहल्ला सराय नारायण थाना सासनी गेट (अलीगढ़) की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी हरदौल पुत्र मटरू सिंह निवासी बरौदा थाना सोरों (कासगंज) से सुपारी देकर कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात में शामिल हरदौल, राधाकृष्ण पुत्र रामदत्त और सनी पुत्र चरन सिंह निवासी कीलरमऊ, थाना बागवाला को रविवार की रात कासगंज रोड स्थित मारहरा तिराहा से एक बाइक पर जाते समय गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को सोमवार की सुबह जेल भेज दिया गया है। महिला को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

रिश्ते में आरोपी की लगती है साली

प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह ने बताया कि किशन की पत्नी मुख्य आारोपी हरदौल की साली लगती है। दोनों के बीच संबंध थे। एक बार अलीगढ़ में किशन ने आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को देख लिया था, तब किशन ने हरदौल को पीटा था। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर दो लोगों को 25-25 हजार रुपये का लालच देकर हत्या करने का षड्यंत्र रचा था।

24 जनवरी को भाई ने की थी शिनाख्त

चांदपुर जिंदाहार के जंगल में 23 दिसंबर की सुबह शव अधजला मिला था, किशन 21 दिसंबर को घर से ससुराल जाने की बात कहकर आया था, इसके बाद कोई पता नहीं चला तो नौ जनवरी 2020 को थाना सासनी गेट पर गुमशुदी दर्ज कराई थी। 24 जनवरी को अंगूठी और दुकान की चाबी से किशन की शिनाख्त की गई थी। 

शराब पिलाने के बाद की थी हत्या

किशन को 22 दिसंबर की शाम को राधाकृष्ण, सनी , जितेंद्र और सतेंद्र बाइक से एटा लेकर अलीगंज चुंगी पहुंचे, यहां पर सभी ने शराब पी। इधर, हरदौल को फोन करके कासगंज से बुला लिया था। चांदपुर के पास बाइक से उताकर ईंट ओर सरिया से सिर पर प्रहार किया और बाइक से पेट्रोल निकालकर जला दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed