फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three young man arrested for illegal arms smuggling in kasganj

कासगंज: पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह पकड़ा, देसी पिस्टल-तमंचे और कारतूस बरामद

Fri, 12 Feb 2021 08:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Feb 2021 08:04 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। यहां कार से आए थे। इनके कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
three young man arrested for illegal arms smuggling in kasganj
कासगंज: तस्करों की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले की थाना पटियाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एक कार से तमंचे दिल्ली ले जाते हुए तीन तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पांच देसी पिस्टल, सात तमंचे, कार एवं 16 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तस्करों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। अब पुलिस पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए हथियार बनाने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली के तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं, जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ निवासी कल्याणपुरा तुर्कमान गेट थाना चांदनी महल दिल्ली, नादिर व मोहम्मद आकिल निवासी महाराजा रंजीत सिंह मार्ग मिंटो रोड थाना आईपी स्टेट दरियागंज दिल्ली हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने पटियाली के अलीगंज तिराहे के इलाके से शुक्रवार को एक कार को रोक कर तलाशी लेने पर पुलिस को अवैध हथियारों का जखीरा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि भरगैन से अवैध हथियार खरीदकर लाए थे जो दिल्ली बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं में उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बताया कि ये माल उन्होंने 1.45 लाख रुपये का खरीदा था, जिसे वह 2.5 लाख रुपये में बेचने वाले थे। पकड़े गए आरोपी पहले भी इसी तरह से तस्करी करते रहे हैं।

अब पुलिस को हथियार बनाने वाले ‘चचा’ की तलाश
अवैध असलहा तस्करों से पुलिस को काफी जानकारियां मिली हैं। जिनका पुलिस ने खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन तस्करों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली के तस्कर इन हथियारों की खरीद भरगैन के ‘चचा’ से करके लाए थे। जिनका नाम वह नहीं जानते हैं। 

पुलिस के लिए अब यह ‘चचा’ शब्द बड़ी पहेली बन गया है। तस्कर माल की खेप लेकर भुगतान अदा करने के बाद चले जाते थे। ‘चचा’ के बारे में पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से काफी जानकारी जुटाने की कोशिश की। 

बिल्कुल फैक्टरी मेड की तरह लग रहे थे असलहा
पुलिस के द्वारा जो पांच देसी पिस्टल बरामद की गईं वे 32 बोर की थीं। यह पिस्टल इतनी साफ सुथरी बनी हुई थीं जो बिल्कुल फैक्टरी मेड लग रहीं थीं। 315 बोर के जो तमंचे तस्करों से बरामद हुए वे तमंचे भी काफी छोटे साइज के थे। आमतौर पर बरामद होने वाले तमंचों का साइज काफी बड़ा रहता है। ये सभी तमंचे 315 बोर के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed