फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Year Old Boy Dies After Fell Down In Boiling Vegetable In Etah

एटा में दर्दनाक हादसा: खौलती सब्जी में गिरा तीन साल का बालक, इलाज के दौरान मौत

Tue, 13 Jul 2021 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jul 2021 12:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव सकतपुर में दावत के लिए बन रही सब्जी के भगौने में गिरने से तीन साल के बालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three Year Old Boy Dies After Fell Down In Boiling Vegetable In Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में माता-पिता के साथ ननिहाल गया तीन वर्षीय मासूम बालक खौलती सब्जी के भगौने में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी हरी सिंह के तीन वर्षीय पुत्र अमोल की सब्जी में गिरने से मौत हुई है। हरी सिंह ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांव नगला लीलाधर थाना जैथरा निवासी साले विनोद कुमार के पुत्र के नामकरण कार्यक्रम में गया था। 
विज्ञापन


सोमवार शाम बजे हुआ हादसा 
सोमवार शाम करीब पांच बजे दावत के लिए सब्जियां तैयार हो रहीं थी, एक कढ़ाई सब्जी बन चुकी थी। इसको भगौना में पलट दिया गया। तभी खेलते समय अमोल सब्जी के भगौने में गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने नाजुक हालत होने के चलते उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रात करीब नौ बजे अमोल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

सीओ सिटी राज कुमार ने बताया कि मासूम की मौत के बाद परिजनों ने निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके चलते रात को ही शव पोस्टमार्टम गृह स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया। सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और लिखित में सूचना देकर शव को ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed