{"_id":"6155fcb78ebc3e6265396dd3","slug":"three-women-including-a-teenager-died-of-fever-kasganj-news-agr509649036","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत
विज्ञापन
कासगंज/ गंजडुंडवारा। जनपद में जानलेवा डेंगू व बुखार की चपेट में लगातार ग्रामीण क्षेत्र आते जा रहे हैं। बुखार व डेंगू से एक किशोरी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से दो मौतें गजडुंडवारा के बहोटा में हुई हैं। एक साथ दो मौतों के बाद से इस गांव में ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई है।
ग्राम बहोटा निवासी सैजल (13) पुत्री राजू को 6 दिन पहले तेज बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उसको जयपुर ले गए। बुधवार की देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव की रामबती (60) पत्नी राम गोपाल को 10 दिन से बुखार आ रहा था, जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां चलता रहा। कोई लाभ न होने पर परिवारीजन दिल्ली ले जा रहे थे रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस गांव में बुखार से यह तीसरी मौत है। इससे पहले 11 सितंबर को एक युवक की बुखार से मौत हो गई थी।
शहर के अमांपुर रोड तिराहा निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी चरन सिंह को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी राहत न मिलने पर बरेली ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि कर दी। बुधवार की रात्रि को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अब तक 56 जानें जिले में जा चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग मौतों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पा रहा।