फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three weeks left in Mahaparikrama, pace of construction work slow

Agra News: महापरिक्रमा में तीन सप्ताह शेष, निर्माण कार्यों की गति धीमी

Fri, 01 Dec 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three weeks left in Mahaparikrama, pace of construction work slow
सोरोंजी। शूकरक्षेत्र की सामाजिक सद्भाव पंचकोसी महापरिक्रमा के आयोजन में महज तीन सप्ताह का एक समय शेष रह गया है। विश्व हिंदू परिषद इस महापरिक्रमा का आयोजन 23 दिसंबर को करेगी। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग बनाने व मार्ग पर स्थित पौराणिक स्थलों को सजाने संवारने का काम उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग जून 2021 से निरंतर कर रहा है लेकिन अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। इसे लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं, पर्यटन विभाग के अधिकारी 23 दिसंबर से पूर्व कार्य पूर्ण होने का दावा कर रहे हैं।भागीरथी गुफा के पास पर्यटन विभाग द्वारा यात्री शेड की छत ही अभी तक नहीं डाली गई है, शटरिंग करके कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। निर्माण सामग्री यूं ही पड़ी हुई है। भागीरथी गुफा से करुआदेव तक का दो किलोमीटर का मार्ग भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। सड़क की पटरी कई जगह कटी हुई है एवं गड्ढे हैं। यह गड्ढे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। करुआदेव स्थल पर भी कराया जा रहा काफी कार्य अधूरा पड़ा है। यहां बने शौचालयों में अभी तक सीट नहीं लगाई गई हैं। बिजली पानी का भी कोई इंतजाम नहीं है। इन बदइंतजामों के चलते महा परिक्रमा में सहभागिता करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed