फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three vehicles collided with a truck parked on Rambagh flyover accident happened at midnight

Agra: रामबाग फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराए तीन वाहन, आधी रात को हुआ हादसा

Sun, 09 Jun 2024 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 12:43 PM IST
सार

दिल्ली हाईवे पर रामबाग फ्लाईओवर के ऊपर पंचर खड़े ट्रक की वजह से एक के बाद एक तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को साइड से कराने के बाद यातायात सुचारू कराया। 
 

विज्ञापन
Three vehicles collided with a truck parked on Rambagh flyover accident happened at midnight
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एत्मादपुर से भगवान टॉकीज की तरफ जाते समय रामबाग फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक का टायर पंचर हो गया। इससे पीछे आ रहे तीन वाहन एक के पीछे एक टकरा गए। हाईवे पर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया। इसके बाद यातायात ठीक हो सका।
विज्ञापन


एत्मादौला थाना प्रभारी ने बताया कि एत्मादपुर की तरफ मथुरा की ओर जा रहे आम से भरे एक ट्रक का रात 11 बजे रामबाग फ्लाईओवर पर टायर पंचर हो गया। ट्रक चालक राकेश ट्रक को साइड खड़ाकर टायर बदल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही गौतम गुप्ता की कार ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही सेल्स टैक्स ट्रैफिक सुपरिटेंडेंट सारिका शर्मा, एटीआई संजय सिंह और पंकज महेश्वरी की गाड़ी भी पीछे से टकरा गई। इनके पीछे आ रहा ट्रक भी अनियंत्रित होकर टकरा गया।
विज्ञापन


दोनों ट्रैकों के बीच में फंसी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed