फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three thieves caught including the bell stolen from the temple

मंदिर से चोरी किए गए घंटा सहित तीन चोर पकड़े

Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three thieves caught including the bell stolen from the temple
मैनपुरी/भोगांव। थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात तीन चोरों को मुजायतपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए घंटे, तीन तमंचे, कारतूस बरामद हुए हैं। इनके पास से बाइक और ई-रिक्शा भी मिला है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार राय ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान तीन चोरों के पकड़े जाने के संबंध में जानकारी दी। बताया कि कस्बा स्थित कुछ मंदिरों से घंटे आदि चोरी की वारदातें हुईं थीं। खुलासे को लेकर टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार की देररात चौकी प्रभारी आलीपुर खेड़ा प्रवीन चौधारी ने टीम के साथ एक सूचना पर मुजायतपुर तिराहा के पास तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से एक बाइक, एक मोटर, दो घंटे, एक ई-रिक्शा, तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम सोहेल, सुनील और रवि निवासी आलीपुर खेड़ा बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने कस्बा के कई मंदिरों से चोरी की बात स्वीकार की। बताया कि एक बिजली मीटर वह लोग करीब डेढ़ साल पहले फिरोजाबाद से भी चुराकर लाए थे। पकड़े गए तीनों ही चोरों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed