फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three teens immersed in Yamuna karban river, three rescued

यमुना-करबन नदी में डूबे तीन किशोर, तीन को बचाया

Mon, 01 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
three teens immersed in Yamuna karban river, three rescued
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
यमुना और करबन नदी में रविवार को नहाने गए तीन किशोर डूब गए। जबकि तीन को बचा लिया गया है। देरशाम खंदौली स्थित करबन नदी से एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया। यहां पीएसी के गोताखोर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

खंदौली के गांव नाऊ की सराय निवासी धर्मवीर सिंह (16) पुत्र बच्चू सिंह बघेल एचकेडी हायर सेकेंडरी स्कूल रवि विहार में कक्षा दस का छात्र है। दोपहर बाद लगभग तीन बजे वह गाय का चराने पुरालोधी के खादर में करबन नदी के समीप गया था। वहां नहाते समय धर्मवीर नदी में डूब गया। जानकारी होने पर उसका दोस्त छोटू उर्फ दयाशंकर (20) पुत्र रामप्रकाश अपने एक और दोस्त पुष्पेन्द्र (17) पुत्र रमेश निवासी नाऊ की सराय के साथ मौके पर पहुंच गया। दोनों ने उसे निकालने के लिए नदी में छलांग लगा दी। चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों और महिलाओं ने साड़ी की सहायता से पुष्पेंद्र को तो बाहर निकाल लिया लेकिन छोटू और धर्मवीर का पता नहीं चला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के तीन घंटे बाद गोताखोरों को बुलाया लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्होंने घुसने से मना कर दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने पीएसी के गोताखोर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। देरशाम छोटू का शव झाड़ियों से बरामद कर लिया गया। जबकि धर्मवीर की तलाश जारी थी। उधर, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फतेहाबाद के ग्राम ईधौन के पास यमुना नदी में नहाने के लिए फीरोजाबाद के रेहान (16) पुत्र चमन खां, मुन्ना पुत्र नुसरत और कुवेद पुत्र गुड्डू आए थे। यमुना पर बने पुल मुन्ना और कुवेद बचकर निकल आए लेकिन रेहान का पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश की लेकिन देरशाम तक उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे।
--------
भतीजे का नामकरण प्रोग्राम छोड़कर गया था छोटू
खंदौली। छोटू उर्फ दयाशंकर और धर्मवीर के बीच गहरी दोस्ती थी। छोटू मां दुर्गा इंटर कालेज महादेवी नगर टेढ़ी बगिया में इंटर का छात्र था। उसके बडे़ भाई प्रमोद के बेटे रविवार को नामकरण संस्कार था। धर्मवीर के डूबने की सूचना पर छोटू तत्काल अपने दोस्त पुष्पेंद्र को साथ लेकर मौके पर पहुंच गया। छोटू बहुत अच्छा तैराक था। इसी कारण वह नदी में कूद गया था लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण छोटू अपने दोस्त को बचाने में खुद भी जिंदगी हार गया।

------
मलपुरा में युवक ने तालाब में कूदकर जान दी
मलपुरा। दो दिन पहले एक युवती की मौत के बाद रविवार को एक युवक के तालाब में कूदकर जान दे दी। ग्रामीण मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रहे हैं जबकि पुलिस इनकार कर रही है। धनौली के गांव नगला कारे निवासी रामजीलाल का पुत्र नरेश साउंड सिस्टम और चाऊमीन की दुकान करता था। रविवार सुबह वह घर से निकलकर तालाब पर पहुंचा। कुछ देर बाद खड़े होने के बाद उसने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed