{"_id":"60f2ea279dbabf5fab350ca9","slug":"three-suspension-bridges-to-be-built-on-yamuna-for-devotees-of-sribanke-bihari-and-dwarkadhish","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: लक्ष्मण झूला पैटर्न पर अब श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा-वृंदावन में भी बनेंगे सस्पेंशन ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: लक्ष्मण झूला पैटर्न पर अब श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा-वृंदावन में भी बनेंगे सस्पेंशन ब्रिज
Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:15 AM IST
सार
भक्तों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी के साथ इजाफा हो रहा है तो वहीं यहां के प्रख्यात मंदिर घनी आबादी के बीच में घिर जाने के कारण भक्तों से दूर होते जा रहे हैं। इस स्थिति के चलते श्रीद्वारिकाधीश तक भक्तों का पहुंचना भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवभूमि उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पैटर्न पर अब भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा-वृंदावन में भी तीन सस्पेंशन ब्रिज बनाने की पहल उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद ने की है। यह ब्रिज वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी और मथुरा में श्री द्वारिकाधीश के लिए यमुना पर प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को इनके लिए स्थल चयन का सर्वे डिजाइन एसोसिएट के साथ विप्रा, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के इंजीनियरों की संयुक्त टीम ने किया। यमुना पर सस्पेंशन ब्रिज बनाने के प्रस्ताव को लेकर मसानी और स्वामीघाट पहुंची संयुक्त सर्वे टीम ने यहां जमीन की उपयोगिता को देखा। यमुना पार क्षेत्र में पार्किंग के बाद सस्पेंशन ब्रिज से पैदल या फिर ई-रिक्शा से आने वाले भक्तों को द्वारिकाधीश मंदिर तक पहुंचाने की संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन
इससे पहले विश्रामघाट पर भी सस्पेंशन ब्रिज के लिए जमीन देखी गई। इसके बाद उक्त टीम वृंदावन पहुंची। यहां भी निधिवन क्षेत्र में यमुना किनारे सर्वे किया, जो वेलवन को जोड़ सकता है। इसके लिए तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने स्थानीय आवश्यकताओं के लिए विप्रा की डिजाइन एसोसिएट प्रमुख जय कर्तिकर के समक्ष अपने सुझाव रखे। टीम में विप्रा के विशेष कार्याधिकारी क्रांतिशेखर सिंह, एई सिंचाई संजीव तिवारी, एई पीडब्ल्यूडी आरपी सिंह और मयंक गर्ग ने भी स्थल चयन को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
एक तरफ जहां ब्रज दर्शन के लिए आने वाले कान्हा के भक्तों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों के दौरान तेजी के साथ इजाफा हो रहा है तो वहीं यहां के प्रख्यात मंदिर घनी आबादी के बीच में घिर जाने के कारण भक्तों से दूर होते जा रहे हैं। इस स्थिति के चलते श्रीद्वारिकाधीश तक भक्तों का पहुंचना भी कठिन हो गया है। लगभग अब यही स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए भी पैदा होने लगी है। इसका निदान ढूंढने के लिए तीन सस्पेंशन ब्रिज का प्रस्ताव है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने मौका मुआयना किया है। अब इसका प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। - नगेंद्र प्रताप, सीईओ, उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद।
आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में कोई नया पॉजिटिव नहीं मिला, अब 32 सक्रिय मरीज