{"_id":"6ad92c1b8510c61cf60ef9ab","slug":"three-stars-shine-in-international-karate-grand-welcome-upon-return-from-bhutan-agra-news-c-25-agr1034-1191889-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अंतरराष्ट्रीय कराटे में चमके तीन लाल, भूटान से लौटने पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अंतरराष्ट्रीय कराटे में चमके तीन लाल, भूटान से लौटने पर भव्य स्वागत
Thu, 22 Oct 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों का शहर लौटने पर जोरदार स्वागत
आगरा। भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में तिरंगा लहराकर तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले आगरा के कराटे खिलाड़ियों का शहर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।
सम्राट अशोक अकादमी के खिलाड़ी हर्ष कल्याण, महक और संध्या की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया। थिंपू में हुए इस आयोजन में हर्ष कल्याण अंडर-18 प्लस वर्ग के फाइनल में बांग्लादेश को, महक ने अंडर-12-13 वर्ग, 45 किग्रा में भूटान को एवं संध्या गुनकर ने अंडर-14-15 वर्ग 54 किग्रा में जापान की खिलाड़ी को हराया। सीनियर कोच मास्टर जितेंद्र कल्याण ने बताया कि खिलाड़ियों के सम्मान में डिफेंस स्टेट फेज-1 से भीम वाटिका होते हुए कल्याण कॉम्प्लेक्स तक स्वागत यात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश कल्याण ने तिरंगा फहराकर किया। इस अवसर पर अचल सिंह चंद्रवाकर, लोकेश कुमार, मनीष विजल, स्केटिंग कोच विवेक कल्याण, रामकिशोर गौतम आदि मौजूद रहे।