फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three robbers arrested for robbing collection agent in Mathura

Mathura: कलेक्शन एजेंट से 1.04 लाख रुपये लूटकर मनाया बर्थडे, पार्टी में उड़ाई रकम, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 20 Dec 2022 07:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 07:45 PM IST
सार

गोवर्धन क्षेत्र में 16 दिसंबर को तीन लुटेरों ने कलेक्शन एजेंट से मोबाइल और टैबलेट सहित 1.04 लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद तीनों ने बर्थडे पार्टी की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा किया है।  

विज्ञापन
Three robbers arrested for robbing collection agent in Mathura
आरोपियों की गिरफ्तार के संबंध में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना गोवर्धन की पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से नकदी लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई नकदी-टैबलेट व तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। लूट में प्रयोग की गई बाइक भी मिली है। गोवर्धन पुलिस के खुलासे पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम से टीम को पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि 16 दिसंबर को गांव कुंजेरा के पास कलेक्शन एजेंट अमित कुमार से 1.04 लाख रुपये और टैबलेट की लूट हुई थी। इसके खुलासे के लिए एसएचओ नितिन कसाना और एसआई सुधीर मलिक की टीम को लगाया गया था। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस टीम ने देबू और लखन निवासी डिरावली, बरसाना और सोनू सिंह निवासी ग्राम नरी छाता को पकड़ा। इनसे 82 हजार रुपये 500 रुपये, टैबलेट और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। तीनों लुटेरों के पास से दो देसी तमंचे, एक चाइना मेड पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सोनू ने अपने चाचा की बाइक से अपने दोनों साथियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट में प्रयोग की गई बिना नंबर की बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। हालांकि पूछताछ में लुटेरों ने 96 हजार रुपये लूटना स्वीकार किया है। वहीं एजेंट ने 1.04 लाख लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। 

उधार चुकाने-पार्टी में खर्च किए 14 हजार रुपये

एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने बताया कि 14 हजार रुपये उधार चुकाने और पार्टी में तीनों लुटेरों ने खर्च कर दिए। हाल ही में लुटेरे देबू का बर्थडे मनाया गया था। इसी उधारी को चुकाने के संग ही तीनों लुटेरों ने तीन दिन तक खूब पार्टी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed