फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three robbers arrested for loot in agra

आरपीएफ में हुआ चयन, पहुंच गया जेल, गिरोह संग मिलकर 'धूम' स्टाइल में करता था वारदात

Sat, 02 Nov 2019 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Nov 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
three robbers arrested for loot in agra
पकड़े गए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
आगरा की थाना डौकी पुलिस ने शुक्रवार को बाइकर्स गैंग के तीन लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक आरोपी का चयन आरपीएफ में ट्रेडमैन के पद पर हो चुका है। सिर्फ मेडिकल परीक्षण होना रह गया है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कौलारा झील चौराहे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें अरनौटा, थाना बसई अरेला निवासी अशोक, भीकनपुर (थाना फतेहाबाद) निवासी सोनू और सालूबाई निवासी सतीश हैं। 
विज्ञापन


अभियुक्तों के पास से एक तमंचा, चार मोबाइल, दो अपाचे और 3600 रुपये बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना डौकी में पांच और बसई अरेला में एक मुकदमा दर्ज हैं। यह गिरोह धूम स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से अधिक रफ्तार में दौड़ते थे बाइक

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सतीश बाइक चलाता था। वारदात के बाद वो बाइक को 100 से अधिक रफ्तार में दौड़ा देता था। वे पुलिस की चेकिंग से पहले ही छिप जाते थे। वहीं अशोक झपट्टा मारकर चेन, पर्स और मोबाइल की लूट कर लेता था। 

गिरफ्तार अभियुक्त सोनू इंटर पास है। उसने बताया कि दस अक्तूबर को पर्स लूटा था। इसमें 550 रुपये मिले थे। इससे बाइक में पेट्रोल डलवाया था। उसका चयन आरपीएफ में हो चुका है।

मोबाइल की लोकेशन से आए हाथ

गिरोह ने जो पर्स लूटे, उनमें एक में मोबाइल था। इसका नंबर पुलिस ने सर्विलांस पर लगा दिया। बदमाशों ने जैसे ही इसे इस्तेमाल किया, पुलिस को लोकेशन मिल गई। जिन नंबरों पर कॉल की, उनसे बात की और बदमाशों का पता चल गया।

कई वारदात को दिया अंजाम

- 10 अक्तूबर को धमौटा के पास बाइक सवार दंपती से पर्स लूट।
- 13 अक्तूबर को कौलारा झील के पास बाइक सवार दंपति से पर्स लूट।
- 30 अक्तूबर को अशोक और उसके दोस्त सोनू ने स्याहीपुरा से पहले भट्टे के पास एक महिला से पर्स लूटा।
- 10 दिन पहले फतेहाबाद से फिरोजाबाद जाने वाले रोड़ पर एक व्यक्ति से तमंचा दिखाकर मोबाइल लूटा।
- एक महीने पहले दोस्त राकेश निवासी कोटरा और शंकर के साथ मिलकर नगला कांस में गांव के किनारे बने मकान में लूटपाट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed