Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three roadways buses caused the traffic jam.Police seized the buses.

Agra News: जाम का कारण बनीं तीन रोडवेज बसों को पुलिस ने किया सीज

Wed, 20 May 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three roadways buses caused the traffic jam.Police seized the buses.
रामबाग चौराहे पर रोडवेज बस का चालान करते टी एस आई
आगरा। रामबाग चौराहे पर रोडवेज बसों को बीच सड़क रोके जाने से रोजाना लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को पुलिस ने रोडवेज चालकों की मनमानी पर कार्रवाई की। हरिद्वार, अलीगढ़ और मेरठ रूट की तीन बसों से सवारियां उतरवाने के बाद उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन


फाउंड्री नगर में बस अड्डा संचालित हो रहा है। इसके बावजूद आईएसबीटी की तरफ से आने वाली बसों को चालक रामबाग चौराहे पर खड़ा कर देते हैं। हाथरस रोड की तरफ बसों के ठहराव से रोजाना चौराहे पर जाम लग जाता है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लगती है। यही हाल फिरोजाबाद रोड का भी रहता है। फ्लाईओवर पर बसों को खड़ा करने से दिक्कत होती है। कई बार कार्रवाई के बाद भी चालक मनमाना रवैया अपनाते हैं।
विज्ञापन




टीआई प्रनीत शुक्ला ने बताया कि पूर्व में कई बार बस चालकों को समझाया गया था। उन्होंने बात नहीं मानी। इस पर मंगलवार रात को मेरठ, अलीगढ़ और हरिद्वार रूट की तीन बसों को रोका गया। उनमें बैठी सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद बसों को सीज कर खड़ा करा दिया गया है। इन बसों पर चालान को चेक किया गया। पहले से बसों के खिलाफ 10-10 चालान नो पार्किंग के काटे जा चुके थे। चालान कटने के बाद भी वो मान नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बसों पर कार्रवाई कर दी मगरअतिक्रमण की समस्या को दूर नहीं किया गया है। ठेल और फड़ वालों की वजह से आधे से ज्यादा सड़क घिर जाती है। सर्विस रोड से निकलना भी मुश्किल होता है। वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है। यह हाल सुबह-शाम ही नहीं दिनभर रहता है। अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस कार्रवाई करती है मगर चंद दिन बाद वही हाल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed