फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three plants each, still patients have problem of oxygen

Agra News: तीन-तीन प्लांट फिर भी मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत

Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three plants each, still patients have problem of oxygen
जिला अस्पमताल में कंसंट्रेटर के हवाले मरीज।
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में तीन-तीन ऑक्सीजन प्लांट का संचालन हो रहा है इसके बाद भी मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। इससे किसी भी समय मरीजों को लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। कंसंट्रेटर से उतनी गुणवक्ता के साथ ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जितनी कि ऑक्सीजन सिलिंडर या फिर सीधी सप्लाई से।
विज्ञापन

कोराना महामारी के दौरान महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में एक नहीं तीन-तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं लेकिन इनके संचालन के लिए पिछले छह महीने से ऑपरेटर की तैनाती नहीं है। पूर्व में कार्यरत रहे कर्मचारी से अभी तक जब-कभी ऑक्सीजन सिलिंडर भरा लिए जाते थे लेकिन पिछले तीन दिन से उसने भी आने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि छह महीने से विभागीय अधिकारी उसे नौकरी देने का भरोसा दे रहे हैं लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल पा रही है वह बिना वेतन के आखिर कब तक काम करेगा। पिछले तीन दिन से महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। उन्हें कंसंट्रेटर से ऑक्सीजन दी जा रही है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों की जान खतरे में है।
विज्ञापन


हर बार आश्वासन लेकिन नहीं बिछ सकी लाइन
पिछले डेढ़ साल से महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए लाइन बिछाने की बात कही जा रही है। लाइन बिछाने के लिए ढांचा भी खड़ा किया लेकिन आज तक लाइन नहीं बिछाई जा सकी। यदि लाइन बिछा दी गई होती तो ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए इतनी दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए कर्मचारी की तलाश की जा रही है। कुछ सिलिंडर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भराए गए हैं। विभाग की तरफ से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं
उनसे भी मरीजों को ऑक्सीजन दिलाई जा रही है। जल्द ही स्थाई कर्मचारी की नियुक्ति कराई जाएगी।
- डाॅ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed