{"_id":"6023aaed43a5e25c4e107464","slug":"three-person-dies-in-road-accident-on-agra-delhi-highway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हाईवे पर कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, दंपती समेत तीन लोगों की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हाईवे पर कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, दंपती समेत तीन लोगों की मौत, 19 घायल
Wed, 10 Feb 2021 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:54 PM IST
सार
- गांव अजीजपुर के पास कार की टक्कर से बेकाबू हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटा, पलटने से नीचे दबे सभी सवार
- हाईवे आधे घंटे तक रहा बाधित, पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से पहुंचाया घायलों को अस्पताल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में बुधवार दोपहर आगरा-दिल्ली हाईवे पर गांव अजीजपुर के पास कार की टक्कर से बेकाबू हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से उसमें सवार दंपती समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत 19 लोग घायल हो गए। इसमें कार सवार तीन लोग भी शामिल हैं। चीख-पुकार मचने पर राहगीर भी रुक गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी लोग छाता के गांव तरौली के मजरा बरौली में भात का न्यौता देने जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ट्राली के नीचे दबे घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। आधे घंटे तक हाईवे जाम होने से वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन से ट्रॉली और कार हटवाकर हाईवे पर वाहनों को चालू करवाया।
विज्ञापन
हरियाणा के पलवल जनपद के गांव जनौली थाना हथीन निवासी हुकमी (60) पुत्र चंदगीराम भतीजे जोगेंद्र की बेटी का भात मांगने के लिए छाता के गांव तरौली के मजरा बरौली ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। गांव अजीजपुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेजगति में आ रही कार की टक्कर से बेकाबू ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए राहगीर दौड़ पड़े। पुलिस ने लोगों के सहयोग से दबे लोगों को निकालकर हॉस्पिटल भिजवाया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में हुकमी (61) उसकी पत्नी रामवती (58) और छोटे भाई शीशराम की पत्नी सावित्री (52) की मौत हो गई। कार को अरविंद निवासी लखीमपुर खीरी बरेली चला रहा था।
घायलों के नाम
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार घायल गीता पत्नी वीरसिंह (45), गुलारी पत्नी तेजपाल (45), संता पत्नी सुमेर (40), ऊषा पत्नी इंद्रजीत (30), माया पत्नी विजन (37), बत्तन पत्नी धर्मपाल (45), शांति पत्नी शोरतन (25), विस्कोर पत्नी ग्यासी (70), शीला पत्नी सुशील (47) रतन पत्नी राजेंद्र (54), सावित्री पत्नी सूबे सिंह (56), मुकेश पुत्र रघुवीर (45), सोमवती पत्नी स्व. तेजपाल (60), सीमा पत्नी पंकज (30), सुशील पुत्र चंदगीराम (48), मनीष पुत्र पंकज (06) सभी निवासी जनौली, थाना हथीन पलवल, वहीं कार में सवार घायल लोग शिशुपाल पुत्र प्रेमनारायण निवासी बरेली (35), अरविंद पुत्र गजराज, निवासी लखीमपुर खीरी, जितेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी गांव अलवर जिला हरदोई।