फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three person died of a family in accident on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: बाइक सवार युवक सहित तीन की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Tue, 29 Sep 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
three person died of a family in accident on yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को बाइक सवार किशोरी-महिला सहित तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसा बलदेव थानाक्षेत्र में हुआ। तीनों लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार को थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव बरौली के समीप बाइक से आ रहे युवक, किशोरी और एक महिला को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दोहिया छतरपुर थाना सोरिखी निवासी अरविंद (22) पुत्र बच्चू, उसकी चचेरी बहन सपना (15) पुत्री हरीराम तथा उसकी बहन की सास हीरा बाई पत्नी नवला के रूप में हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  Corona: देश के दस बड़े शहरों से अच्छी है आगरा की स्थिति, डीएम ने दिया प्रस्तुतिकरण, बचाव का मंत्र बताया
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बलदेव थानाध्यक्ष एसके तोमर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर परिजन देर शाम को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बल्देव थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो सकी। मृतक अरविंद अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में मजदूरी करता था। उसे अचानक छतरपुर से फोन पर कुछ सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों को लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed