{"_id":"6404c8a069d04dea650ebd84","slug":"three-people-of-the-district-got-place-in-two-institutes-of-the-state-mainpuri-news-c-25-1-82058-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रदेश के दो संस्थानों में जिले के तीन लोगों को मिला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रदेश के दो संस्थानों में जिले के तीन लोगों को मिला स्थान
Sun, 05 Mar 2023 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेेश के दो नामचीन संस्थानों में जिले के तीन लोगों को बतौर सदस्य नामित किया गया है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जिले के लोगों से समितियों में स्थान मिलने से मैनपुरी का नाम भी रोशन हुआ है।
मैनपुुरी सदर सीट से विधायक जयवीर सिंह वर्तमान सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं। वहीं सरकार ने अब जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले तीन लोगों को संस्कृति विभाग के दो उच्च संस्थानों में बतौर सदस्य स्थान दिया है। उत्तर प्रदेेेश जैन विद्या शोध संस्थान के लिए राज्यपाल के अनुुमोदन पर एक उपाध्यक्ष और आठ सदस्यों को पूरे प्रदेश से नामित किया गया है। नामित सदस्यों में शहर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी राहुल जैन और कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी सुनील कुमार को शामिल किया गया है।
वहीं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र लखनऊ में भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मैनपुरी के शिवसिंहपुर निवासी अधिवक्ता रामअवतार सिंह को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
अब ये सदस्य इन संस्थानों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के साथ ही मैनपुरी के विकास के लिए भी कार्य करेंगे। राज्यपाल महामहिम आनंदी बेन पटेल के अनुमोदन के बाद संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने शनिवार शाम को आदेश जारी कर दिया है। तीन वर्ष के लिए सदस्यों को नामित किया गया है।
-- --
मैनपुरी के रहने वाले लोगों को सरकार ने योग्य समझते हुए प्रदेश के दो नामचीन संस्थानों में बतौर सदस्य स्थान दिया है। तीन वर्ष तक ये सदस्य संस्थान को आगे बढ़ाने और मैनपुरी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगेे। सभी नामित सदस्यों को मेरी तरफ से बधाई।
-जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।