{"_id":"69a73e5223f46e840b08dcaa","slug":"three-people-including-a-father-and-son-died-after-their-car-was-hit-by-a-truck-agra-news-c-25-1-agr1068-1002367-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार तड़के 4:40 बजे कार के ट्रक की चपेट में आने से हादसा हो गया। हादसे में भिंड निवासी रामकुमार (38), बेटा मंदीप (8) और रिश्ते में भतीजी तनु (5) की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार चालक भूरी सिंह मूलरूप से अगनूपुरा, भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। वह नोएडा के सेक्टर 128 में अपने परिवार के साथ रहते हैं और टैक्सी चलाने का काम करते हैं। मंगलवार को वह पत्नी चंद्रिका, पुत्री अनन्या, शिवन्या, तनु, बुआ के बेटे रामकुमार, उनकी पत्नी रेखा, बच्चे सुशांत और मंदीप के साथ होली मनाने भिंड जा रहे थे। अरनोटा पुल के पास बाह की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की टक्कर हो गई। रामकुमार आगे की सीट पर बैठे थे और कार में बुरी तरह से फंस गए थे। आधा घंटे बाद कटर की मदद से उन्हें बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, पांच वर्षीय तनु की अस्पताल ले जाते समय और बेटे मंदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है।
साइकिल सवार पर पलटा ट्रक, मौत
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर मंगलवार सुबह 9 बजे साइकिल सवार काली नगर, नई बस्ती थाना फतेहाबाद निवासी गोपीचंद (55) पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इलाज के दौरान गोपीचंद की मौत हो गई। वह फतेहाबाद से बाह की ओर जा रहे थे तभी टीकतपुरा खंडेर के पास दुर्घटना हो गई। संवाद