फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people from Agra died in road accident in Haryana

भयानक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर टेंपों को राैंदा, मासूम समेत तीन की माैत; सात लोग गंभीर घायल

Sat, 09 May 2026 07:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 09 May 2026 07:27 PM IST
सार

हरियाणा के सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर हुए भयानक हादसे में आगरा के तीन लोगों की माैत हो गई। ट्रक की टक्कर के बाद लोडर टेंपो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Three people from Agra died in road accident in Haryana
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोहना-बल्लभगढ़ मार्ग पर एक ट्रक ने लोडर टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आगरा के भदरौली निवासी गजेंद्र पुत्र छोटेलाल अपने गांव ट्यूबवेलपुरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार शाम वह परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली के गुड़गांव लौट रहा था। उसके जीजा रामनिवास निवासी बरपूरा जोर थाना पिढौरा अपनी पत्नी अर्चना (21), पुत्र मृदुल (3) और पुत्री साक्षी (4) को बाइक से लेकर साथ चल रहे थे। रास्ते में बच्चों को नींद आने पर रामनिवास ने पत्नी और बच्चों को गजेंद्र के लोडर टेंपो में बैठा दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे सोहना, बल्लभगढ़ (हरियाणा) के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने लोडर टेंपों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो सवार चांदनी पत्नी गजेंद्र, मृदुल पुत्र रामनिवास तथा सरेज कांति पुत्री लाखन सिंह (20) निवासी शमसाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चना, साक्षी, निवासी गांव बरपूराजोर और यशपाल पुत्र नवल सिंह (35), प्रीति पत्नी यशपाल (35), तमन्ना पुत्री यशपाल, लक्की पुत्र यशपाल निवासी गोपीपुरा थाना बासौनी तथा अयांश पुत्र गजेंद्र (4) निवासी भदरौली घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया गया है कि रामनिवास और उसका साला गजेंद्र गुड़गांव में सेल्समैन का काम करते हैं। दोनों परिवार वहीं रहते हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed