{"_id":"5c08f88fbdec22417217e1cb","slug":"three-people-dies-in-car-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: बेटी की शादी से पहले पिता-दादी सहित तीन की मौत, कार काटकर निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: बेटी की शादी से पहले पिता-दादी सहित तीन की मौत, कार काटकर निकाले गए शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 06 Dec 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बलदेव क्षेत्र में गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। गाजियाबाद जा रही कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर हादसे में मां-बेटे और युवती की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षतिग्रस्त कार को कटर से काटकर शव निकाले गए।
फैजाबाद निवासी यह परिवार गाजियाबाद जा रहा था। गाजियाबाद में 11 दिसंबर को बेटी की शादी होनी है। दर्दनाक हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 129 के पास हुआ है। डिवाइडर से टकराकर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अगला हिस्सा तो खत्म ही हो गया है।
कार चला रहे मुकेश श्रीवास्तव (50) और पिछली सीट पर बैठीं उनकी मां उर्मिला श्रीवास्तव (70) और उर्मिला की धेवती आरुषि (22) पुत्री प्रेमशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थिति यह हो गई थी कि तीनों के शव बाहर निकालने के लिए कार को कटर से काटा गया।

शादी के कार्ड से हुई पहचान
क्षतिग्रस्त कार के पास खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बलदेव के प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में मिले शादी कार्ड और मोबाइल फोन से सभी की पहचान हुई। यह लोग फैजाबाद में 742 लाल बाग के रहने वाले हैं। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मुकेश श्रीवास्तव कोका कोला कंपनी में एरिया मैनेजर थे। वो छत्तीसगढ़ में तैनात थे। मुकेश की बेटी वैशाली की शादी 11 दिसंबर को गाजियाबाद में है। लड़का गाजियाबाद का ही रहने वाला है। लिहाजा मुकेश अपनी मां और भांजी को लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। लेकिन हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन ली हैं।
घर में बेटी की शादी के मंगल गीत गूंज रहे थे। मुकेश अपनी बेटी की शादी के लिए तैयारी में जुटे थे। उर्मिला श्रीवास्तव भी अपनी पोती की शादी के लिए तैयारियों में लगी थीं। लेकिन हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया।