{"_id":"5c4f0c91bdec222b6e16c172","slug":"three-people-arrested-for-robbery-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने दिया था लूट की वारदात का अंजाम, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने दिया था लूट की वारदात का अंजाम, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार
Mon, 28 Jan 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में एक माह पहले घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये की लूटपाट का खुलासा पुलिस ने किया है। लुटेरा कोई और नहीं बल्कि महिला के पति का दोस्त निकला। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सुरीर क्षेत्र के गांव कराहरी में एक माह पहले बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये की लूटपाट की थी। मामले का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
लूट का मास्टरमाइंड महिला के पति के दोस्त वीरेंद्र पर काफी कर्ज है। पूछताछ में सामने आया है कि कर्ज के चलते उसने लूट का ताना-बाना बुन डाला। अपने दोस्त के घर को भी निशाना। उसने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी।
विज्ञापन
एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि कोतवाली प्रभारी महेंद्र ने तीन लुटेरों को दबोचा है। पकड़े गए आगरा के नगला पदी निवासी नवरत्न, आगरा के नगरिया निवासी विकास और सुरीर के गांव कराहरी निवासी वीरेंद्र उर्फ राधे है।
इनके पास से 25 हजार की नकदी, मोबाइल, जेवरात बरामद किए गए हैं। पीड़ित विश्वेंद्र के दोस्त वीरेंद्र ने लूट की साजिश रची। कर्ज के चलते दोस्त के घर में लुटेरों को भेजकर लूट की वारदात कराई।