फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three new police stations before new year 2023 security will increase in agra

सुरक्षा का तोहफा: नए साल से पहले मिले तीन नए पुलिस स्टेशन, हुई थानेदारों की तैनाती, बढ़ेगी सुरक्षा

Fri, 23 Dec 2022 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

पुलिस लाइन से निरीक्षक रंजना सचान, धर्मेंद्र कुमार दहिया और भूपेंद्र को भी अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। थाना इरादत नगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल को भी अपराध शाखा भेजा गया है।

विज्ञापन
Three new police stations before new year 2023 security will increase in agra
पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए तीन नए थाने बनाए गए हैं। इनमें किरावली, ट्रांस यमुना और बमरौली कटारा थाना बनाए गए हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने शुक्रवार को इन थानों में प्रभारियों की तैनाती कर दी। इसके साथ ही थाना पर्यटन और ताज सुरक्षा के प्रभारी भी बदल दिए हैं।

विज्ञापन

इन्हें मिली यहां तैनाती 

किरावली थाना में अपराध शाखा से उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया है। उन्हें प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। थाना अध्यक्ष ट्रांस यमुना अवधेश कुमार गौतम को बनाया गया है। वह थाना मलपुरा में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। थाना अध्यक्ष बमरौली कटारा विकास राणा को बनाया गया है। वह नाई की मंडी की कलेक्ट्रेट चौकी पर तैनात थे। किरावली में निरीक्षक, जबकि बमरौली कटारा और ट्रांस यमुना थाना में वरिष्ठ उप निरीक्षक को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन

इनको भी मिली तैनाती

प्रभारी ताज सुरक्षा निरीक्षक रीना को थाना पर्यटन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक तिलक राम भाटी को प्रभारी ताज सुरक्षा बनाया गया है। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार को अपराध शाखा भेजा गया है। पुलिस लाइन से निरीक्षक रंजना सचान, धर्मेंद्र कुमार दहिया और भूपेंद्र को भी अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। थाना इरादत नगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल को भी अपराध शाखा भेजा गया है। थाना अछनेरा की ब्यारा चौकी पर तैनात एसआई हरीश चौधरी को थाना पर्यटन में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed