फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three more patients of black fungus operated at SN Medical College Agra

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के तीन और मरीजों का ऑपरेशन, एक की मौत

Sat, 29 May 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 12:29 AM IST
सार

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में ब्लैक फंगस के अब तक 39 मरीज आ चुके हैं। इनमें कुल 18 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
three more patients of black fungus operated at SN Medical College Agra
ब्लैक फंगस: चिकित्सकों ने किया मरीज का ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के तीन और मरीजों का ऑपरेशन किया गया। वहीं एक मरीज की मौत हो गई। एक नया मरीज और भर्ती हुआ। अब तक यहां कुल 39 मरीज भर्ती हो चुके हैं। ईएनटी विभाग में भर्ती मरीजों की संख्या 23 है।  

विज्ञापन

  
ब्लैक फंगस वार्ड के प्रभारी और ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने ब्लैक फंगस के तीनों मरीजों के ऑपरेशन किए। गंदगी साफ करके नाक के रास्ते बाहर निकाली गई। पांच मरीजों के ऑपरेशन प्रस्तावित थे। दो मरीजों में अन्य बीमारियां होने से ऑपरेशन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, ब्लैक फंगस से पीड़ित आगरा निवासी महिला मरीज की मौत हुई। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद से गंभीर स्थिति में थी। ऑक्सीजन पर थी। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। इसी बीच ब्लैक फंगस के लक्षण आ गए। उसका उपचार शुरू कर दिया गया। मौत से पहले भी महिला 10 लीटर ऑक्सीजन पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज चार ऑपरेशन प्रस्तावित, एक की आंख निकाली जानी है
डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि शनिवार को ब्लैक फंगस के चार मरीजों के ऑपरेशन प्रस्तावित हैं। इसमें से एक मरीज की आंख निकाली जानी है। नेत्र रोग विभाग की टीम ऑपरेशन करेगी। मेडिकल कॉलेज में अब तक ब्लैक फंगस के 18 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। 

रविवार को होगा बड़ा ऑपरेशन 
एसएन मेडिकल कॉलेज में रविवार को ब्लैक फंगस के एक मरीज का बड़ा ऑपरेशन प्रस्तावित है। मरीज के गाल की हड्डी निकाली जानी है। मरीज में ब्लैक फंगस का प्रसार अधिक हो गया है। मरीज के परिवार के लोगों ने ऑपरेशन कराने के लिए सहमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed