फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three months later, the parents cried a lot from practice

तीन माह बाद मां-बाप से मिली तो खूब रोई साधना

Tue, 15 Dec 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 15 Dec 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Three months later, the parents cried a lot from practice
फीरोजाबाद से तीन माह पहले बिछड़ी दस साल की साधना आखिर अपने मां-बाप से मिल गई। बाल गृह में जब उससे मिलने मां-बाप आए तो वह फूट-फूटकर रोेने लगी।
विज्ञापन

साधना पिनाहट में मिली थी। एक महीने तक एक परिवार ने उसे आश्रय दिया। 13 अक्तूबर को उसे राजकीय बाल गृह में लाया गया। क्वालिटी इंस्टीट्यूशन केयर एंड अल्टरनेटिव फॉर चिल्ड्रेन (क्यूआईसीएसी) के रीजनल कोआर्डिनेटर नरेश पारस ने बाल गृह में उसकी काउंसलिंग की। उसने घर का पता फीरोजाबाद के गांव घुनपई मक्खनपुर बताया। पिता भूरी सिंह मजदूरी करते हैं और मां आशादेवी चूड़ी का काम करती है।

मां के डांटने पर वह घर छोड़ आई थी। नरेश पारस ने फीरोजाबाद के आदित्य वशिष्ठ की मदद से परिवार से संपर्क किया। इसके बाद मां-बाप को सोमवार को राजकीय बाल गृह में बुलाया। मां-बाप के आने पर साधना फूट-फूटकर रोने लगी। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed