{"_id":"6592f9efc5ced6f41b0a7bf1","slug":"three-month-old-child-suffering-from-pneumonia-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10071-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निमोनिया से पीड़ित तीन माह के बच्चे ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निमोनिया से पीड़ित तीन माह के बच्चे ने तोड़ा दम
Mon, 01 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
निमोनिया से पीड़ित तीन माह के बच्चे ने तोड़ा दम
- तीन बच्चों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में निमोनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उचित उपचार नहीं मिलने के कारण बच्चों की लगातार मौत भी हो रही है। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी तीन माह के बच्चे की निमोनिया से पीड़ित होने पर मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर किया गया।
जिल में पिछले एक महीने से निमोनिया से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डॉक्टर नहीं है। इसके चलते निमोनिया से पीड़ित बच्चों की दिक्कत बढ़ती जा रही हैं। शहर के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी राजकुमार के तीन माह के पुत्र अक्षय को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने के कारण परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। 62 बाल मरीज उपचार के लिए पहुंचे इन्हें एक प्रशिक्षु डॉक्टर ने उपचार दिया। गंभीर हालत में पहुंच तीन बच्चों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। सौ शैया अस्पताल में सोमवार को 125 बाल मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत
सराय निवासी 55 वर्षीय नंद किशोर को हार्ट अटैक पड़ने पर जिला अस्पताल में रविवार की रात भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान देर रात नंद किशोर ने दम तोड़ दिया।