{"_id":"5f7b15d58ebc3e9b9d117bf3","slug":"three-minor-dies-in-accident-on-bareilly-road-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नाबालिग दोस्तों के लिए रफ्तार बनी काल, पिकअप से टकराई बाइक, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नाबालिग दोस्तों के लिए रफ्तार बनी काल, पिकअप से टकराई बाइक, तीनों की मौत
Mon, 05 Oct 2020 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Oct 2020 06:17 PM IST
सार
- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह बरेली मार्ग पर नगरिया के समीप तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक और पिकअप की भीषण भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीन दोस्त पिकअप से टकराकर हवा में उछलते हुए दूर जा गिरे। हादसे दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, एक ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों नाबालिग थे और नगरिया के रहने वाले थे। उनकी मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। गांव नगरिया में मातम पसर गया।
घटना सोमवार सुबह लगभग तकरीबन छह बजे हुई। नगरिया निवासी गोविंद (16) पुत्र नरेंद्र, सनी (14) पुत्र पूरन, सागर(16) पुत्र प्रेमचंद्र बाइक से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तीनों दोस्त जब गोलाकुआं मोड़पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से उनकी बाइक टकरा गई।
यह भी पढ़ें- अपार्टमेंट में पुस्तक विक्रेता का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर छठी मंजिल से फेंके जाने की आशंका
विज्ञापन
टक्कर लगते ही तीनों दोस्त दूर जा गिरे। तीनों के गंभीर चोटें थीं और खून से लथपथ थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों भिजवाया। उससे पहले ही गोविंद और सनी की तो मौत हो चुकी थी। घायल सागर को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान सागर ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। सोरों थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह हुई बाइक और पिकअप भिड़ंत में तीन नाबालिग दोस्तों की मौत हुई है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।