फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three man arrested for perform Shiv Puja at Taj Mahal

आगराः महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजा, हिंदू महासभा की पदाधिकारी समेत तीन हिरासत में

Fri, 12 Mar 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Mar 2021 12:04 AM IST
सार

  • हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल को तेजो महालय बताकर की पूजा
  • थाना ताजगंज पुलिस कर रही पूछताछ, थाने के बाहर जुटे संगठन के कार्यकर्ता
 

विज्ञापन
three man arrested for perform Shiv Puja at Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में शिव पूजा करने पहुंचीं हिंदूवादी संगठन की महिला पदाधिकारी और दो कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


हिंदूवादी संगठन ने महाशिवरात्रि पर गुरुवार की सुबह ताजमहल को तेजो महालय मनाते हुए आराधना की। सेंट्रल टैंक के पास डायना बेंच पर हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर विधि-विधान से आरती करने लगीं। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


ताजमहल: शाहजहां के उर्स का दूसरा दिन, दोपहर दो बजे बाद पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश  
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना दिवाकर के साथ दो और कार्यकर्ता पकड़े गए हैं। सीआईएसएफ ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनको हिरासत में लेकर ताजगंज थाने आई। इस सूचना पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर समेत कार्यकर्ता ताजगंज थाने पहुंच गए। 

three man arrested for perform Shiv Puja at Taj Mahal
थाने में हिदू महासभा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
थाने के बाहर कार्यकर्ताओं का हंगामा 
हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाना ताजगंज के बाहर नारेबाजी कर हंगामा किया। वे मीना दिवाकर और दोनों कार्यकर्ताओं छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को छोड़ा नहीं है। हिदू महासभा के कार्यकर्ता थाने के बाहर जमे हुए हैं। 

ताजमहल में उर्स: शाहजहां-मुमताज की कब्रों पर चढ़ाई फूलों की चादर, कोरोना संक्रमण खात्मे की मांगी दुआ

बता दें कि ताजमहल में तीन दिवसीय शाहजहां का उर्स चल रहा है। नियमानुसार ताजमहल में परंपरागत जुमा की नमाज और शाहजहां के उर्स के सिवाय किसी अन्य धार्मिक गतिविधि पर प्रतिबंध है। बता दें कि बीते दिनों ताजमहल परिसर में एक संगठन ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। 

मीना ने दूसरी बार की ताज में शिव पूजा
महाशिवरात्रि पर ताजमहल में शिव पूजा करने वाली हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर इससे पहले भी एक बार सावन के सोमवार पर ताजमहल में शिव पूजा कर चुकी हैं। दूसरी बार वह बृहस्पतिवार को ताज में शिव पूजा के लिए जिला प्रभारी जितेंद्र कुशवाह और उपाध्यक्ष विशाल के साथ पहुंचीं। उन्होंने ताज के अंदर सेंट्रल टैंक पर ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए शिव पूजा शुरू कर दी। सीआईएसएफ जवानों की नजर पड़ी और उन्हें पकड़ लिया। इन तीनों के मोबाइल फोन से पूजा करने के फोटो डिलीट कराए।

सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने थाना ताजगंज को तहरीर दी और तीनों को पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तारी की खबर पर महासभा के कार्यकर्ता ताजगंज थाना पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। संजय जाट और रौनक ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक यहां प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मनीष पंडित, तपेंद्र सिकरवार, बृजेश भदौरिया, अंकित चौहान, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

दो को भेजा जेल, एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
इंस्पेक्टर ताजगंज उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि तीनों केखिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां मीना दिवाकर की तबियत खराब होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि विशाल और जितेंद्र कुशवाह को जेल भेजा गया। 
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed