फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three level security arrangement on agra expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सेफ होगा सफर, ऐसा है सुरक्षा का इंतजाम

Sat, 03 Feb 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
three level security arrangement on agra expressway
expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कई वारदातों के बाद सुरक्षित सफर के लिहाज से ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आगरा से लखनऊ बीच बने एक्सप्रेसवे पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के साथ पूर्व सैनिक और प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी एक्सप्रेसवे की सुरक्षा करेगी। आगरा की ओर से पहले 53 किमी और टोल प्लाजा तक प्राइवेट एजेंसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


जो बीच के दो कट पर भी मौजूद रहेंगे और यात्रियों के साथ होने वाली किसी भी घटना पर मदद करेंगे। 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के इंतजाम शुरू किए जा रहे हैं।  सेंट्रिगो सेफगार्ड्स को एक्सप्रेसवे के 53 किमी और टोल प्लाजा वाले हिस्से की सुरक्षा सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रिगो सेफगार्ड्स निदेशक विकल्प कपिल के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर 27वें किमी पर फिरोजाबाद कट और 53वें किमी पर शिकोहाबाद-बटेश्वर वाले कट पर उनकी एजेंसी तैनात रहेगी। 

लगभग 100 जवान दिन रात कट और अन्य जगहों पर रहेंगे, जो यात्रियों की किसी भी मुश्किल में सहायता प्रदान करेंगे। एक्सप्रेसवे पर पुलिस की 100 नंबर की गाड़ियां गश्त पर पहले से चल रही हैं। 

यूपीडा ने सैनिक कल्याण निगम के जरिये भूतपूर्व सैनिकों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। निजी सुरक्षा एजेंसी, पूर्व सैनिक और पुलिस के बीच समन्वय बनाया गया है ताकि एक्सप्रेसवे पर हर पांच किमी पर कोई न कोई वाहन गश्त पर बना रहे।

टोल गेट पर मेंटीनेंस वैन भी

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो प्रमुख टोल आगरा और लखनऊ में बनाए गए हैं। टोल गेट पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए मैंटीनेंस वैन भी होगी। यहीं पर टॉयलेट की सुविधा भी मिलेगी। 

यूपीडा ने दावा किया है कि हर 10 किमी पर गाड़ी में किसी भी खराबी को दूर करने के लिए मैकेनिक के साथ मेंटीनेंस वैन मौके पर पहुंचेगी। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। 

टोल फ्री नंबर को एक्सप्रेसवे के दोनों ओर लिखवाया जाएगा।  प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी पूर्व में एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए 20 पुलिस वाहन और चार हाईस्पीड इंटरसेप्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दे चुके हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed