फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three lakh people will do yoga together

तीन लाख लोग एक साथ करेंगे योग

Mon, 20 Jun 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
three lakh people will do yoga together
मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज जिलेभर में एक साथ तीन लाख से अधिक लोग योग करेंगे। जिले की सभी तहसील, विकास खंड, सामुदायिक-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक, निजी पाक, नगर निकाय, समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेज, महाविद्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम होंगे। सोमवार शाम को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पंडित जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में वृहद योग शिविर आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरुण कुमार सक्सेना प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में लगभग तीन से चार हजार व्यक्तियों के प्रतिभाग करने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कहीं न कहीं योग के कार्यक्रम में अवश्य सम्मलित हों। उन्होंने नोडल अधिकारी, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, बीडीओ, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, ईओ नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि योग दिवस में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अपने-अपने मोबाइल में आयुष कवच एप डाउनलोड करें और योग दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले योग शिविरों में कहीं भी प्रतिभाग अवश्य करें और योग करते हुए फोटो प्रत्येक दशा में आयुष कवच एप पर अपलोड करें। शासन द्वारा जनपद को तीन लाख लोगों को योग शिविरों में प्रतिभाग कराते हुए फोटो अपलोड करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिक्षक योग कराएंगे
मैनपुरी। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक डॉक्टर चंद्र मोहन, धीरेंद्र फौजी, लक्ष्मी नारायण आर्य, दाखश्री, शशि प्रभा, नीरज चौहान, होरीलाल, ऋतुराज, शैलेंद्र शर्मा रामकुमार, रवि वर्मा प्रोटोकॉल के तहत योग कराएंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, कुसुम श्रीवास्तव, गिरेंद्र, प्रभात योगी, यादवेंद्र, गीता मौर्य, रिंकू वर्मा मौजूद रहकर व्यवस्थाएं देखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed