फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three killed in road accidents

Agra News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराई। डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देख सभी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना की पहली घटना कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मंगलवार की सुबह अथैया चौराहा के पास हुई। यहां हादसे में गिरधारी लाल (55) निवासी ग्राम भंडारी ढोलना की मौत हुई। बताया जाता है कि गिरधारी अपने साथी ओमपाल (40) के साथ खेत पर गया था। खेत से निकलकर दोनों घर जाने से पहले सड़क पर बैठ गए। तभी उधर से गुजरे लोडर वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा, और बिजली के पोल में फंस गया। गंभीर रुप से घायल गिरधारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल ओमपाल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं साथी ओमपाल को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मथुरा-बरेली मार्ग बाईपास पर नदरई पुल के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायल जगतपाल (22) निवासी ग्राम सतपुरा ढोलना की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके चचेरे भाई धीरेश कुमार को अलीगढ़ रेफर किया गया है। बताया जाता है जगतपाल अपने चचेरे भाई धीरेश कुमार (24) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। नदरई पुल के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हुए। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाई। जहां उपचार के दौरान जगतपाल की मौत हो गई। जबकि धीरेश की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर किया है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज-एटा मार्ग पर ग्राम अलीपुर के समीप सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुभाषचंद्र (37) निवासी तिलसई खुर्द की मौत हो गई। सुभाषचंद्र अपने साथी सोनू कुमार के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जब वह ग्राम अलीपुर के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही बाइक सवार गिर गए और गंभीर घायल हो गए। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुभाषचंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल सोनू को डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed