फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including infant die due to breathing difficulties

सांस लेने में दिक्कत के चलते बच्चे सहित तीन की मौत

Tue, 12 Jul 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three including infant die due to breathing difficulties
मैनपुरी। जिले में उमस भरी गर्मी के बीच बच्चों और बुजुर्गों की लगातार मौत हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे साढ़े तीन माह के बच्चे और दो बुजुर्गों की पेटदर्द के बाद सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 543 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं 11 मरीज हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए। तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सैफई के लिए रेफर किया गया। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी विवेक कुमार के साढ़े तीन माह के पुत्र प्रणव को मंगलवार की सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला हार निवासी धर्मेंद्र पाल की 65 वर्षीय पत्नी सरला देवी को पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। मंगलवार की सुबह अचानक उन्हें खून की उल्टी हुई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी 61 वर्षीय रामबख्श को पिछले कुछ दिनों से पेटदर्द की शिकायत थी। परिजन एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। मंगलवार की दोपहर उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीएमएस डॉॅ. जेजे राम ने बताया कि तीनों मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था। जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed