फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including a youth preparing for police recruitment died in road accidents

Agra News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक समेत तीन की सड़क हादसों में मौत

Mon, 17 Feb 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three including a youth preparing for police recruitment died in road accidents
कासगंज/सहावर। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। हादसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक के साथ तीन की जान चली गई। अमांपुर व सहावर में रविवार की रात को अलग-अलग स्थानों पर हादसा हुआ। वहीं, सोरोंजी में कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सहावर क्षेत्र के गांव बहटा निवासी शिवम गुप्ता (25) पुत्र चंद्रप्रकाश गुप्ता रविवार की रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर कासगंज से अपने गांव आ रहा था। गांव बहटा चौराहा के पास तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। सहावर कोतवाली निरीक्षक ने कार की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार की मौत हुई है। कार को कब्जे में ले लिया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। दूसरी घटना अमांपुर क्षेत्र में सिढ़पुरा मार्ग पर रविवार की रात हुई।
विज्ञापन

जनपद एटा कोतवाली देहात के गांव कुढीला निवासी राजेश (28) पुत्र राजसिंह बाइक पर सवार होकर सिढ़पुरा की ओर जा रहा था। रविवार की रात करीब 7.30 बजे राजेपुर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। युवक के घायल होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अमांपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई बॉवी ने बताया कि भाई राजेश की शादी सात माह पूर्व हुई थी। अमांपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तीसरी हादसा सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कोतवाली सोरोंजी क्षेत्र में हुआ। सहावर के गांव रोशन नगर निवासी रामकुमार चौहान (25) पुत्र सुनील चौहान बाइक पर सवार होकर सुबह के समय सोरोंजी के होडलपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम आ रहा था। कस्बा सोरोंजी में बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। पिता सुनील चौहान ने बताया कि रामकुमार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए अपने गांव से सोरोंजी स्टेडियम में दौड़ लगाने के लिए आता था। सोरोंजी के निरीक्षक अपराध ने बताया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed