फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three huts were gutted in the fire, and nine cattle were burned to death.

Agra News: आग से तीन झोपड़ियां जलीं, नौ मवेशी जलकर मरे

Mon, 25 May 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three huts were gutted in the fire, and nine cattle were burned to death.
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव रिहावली में रविवार सुबह विद्युत डीपी में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। तीन झोपड़ियां जल गईं। लपटों की जद में आने से नौ मवेशी जलकर मर गए। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रिहावली निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डीपी में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी पास में पड़े कूड़े पर जा गिरी, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग पास में बनी मवेशियों की झोपड़ी तक पहुंच गई। लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज धूप के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों की चपेट में आने से मवेशी बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसी दौरान पास में बनी भाई कामता प्रसाद की मवेशियों की झोपड़ी में भी आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसे में चंद्रपाल की तीन भैंस, दो बकरी, दो बकरा और एक गाय की जलकर मर गईं। कामता प्रसाद की एक गाय झुलसकर मरी है। इसके अलावा करीब 40 क्विंटल भूसा और 50 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। घटना के बाद किसान परिवार सदमे में हैं। पीड़ित किसानों ने बताया कि मवेशियों के साथ-साथ खाने के लिए रखा अनाज भी जल गया है, जिससे परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। किसानों के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, हादसे की सूचना पर तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार पशुपालन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का निरीक्षण किया। तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया डीपी में फॉल्ट होने से निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है। नौ मवेशी जलकर मरे हैं। सभी मृत मवेशियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और किसानों को जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed