फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three friends died after crashed by bus in firozabad

Road Accident: फिरोजाबाद में बस की टक्कर बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे घर

Thu, 23 Jun 2022 10:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 10:26 PM IST
सार

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को बस ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसा फिरोजाबाद-कोटला मार्ग पर गांव नगला अखई बंबा के पास हुआ।

विज्ञापन
Three friends died after crashed by bus in firozabad
शिवम, आकाश और गौरव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद-कोटला मार्ग पर गांव नगला अखई बंबा के पास गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर थाना नारखी और फरिहा पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। तीन युवक दोस्त थे। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। उनकी मौत खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


कस्बा फरिहा निवासी आकाश (22), गौरव (24) और शिवम (22) फिरोजाबाद से बाइक से अपने घर जा रहे थे। देर शाम तीनों लोग नारखी क्षेत्र के गांव अखई बंबा स्थित भूतेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान फरिहा की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


चालक बस को लेकर मौके से भागने लगा। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस का पीछा कर पकड़ लिया। इस बीच नारखी थानाध्यक्ष फतेहबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष फरिहा ऋषि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद में मनाई थी जन्मदिन की पार्टी 

हादसे में जान गंवाने वाले गौरव, शिवम और आकाश तीनों दोस्त थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शिवम का जन्मदिन था। तीनों दोस्त फिरोजाबाद में जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद फरिहा लौट रहे थे। शिवम मेडिकल स्टोर की दुकान पर नौकरी करता था। आकाश चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गौरव विद्युत विभाग में ठेका कर्मचारी था। तीनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

जिसे भी इस दुखद हादसे की जानकारी हुई वह घटनास्थल की ओर चल पड़ा। पीड़ित परिजन को सांत्वना देने के लिए स्थानीय लोग जुटने लगे। घटनास्थल पर पड़े शवों को पुलिस ने आनन फानन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान के बाद ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बस को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed