{"_id":"5a296b974f1c1bc5758b78ef","slug":"three-friends-died-after-bike-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते हैं तो ये खबर पढ़ लीजिए, छोड़ देंगे ये आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते हैं तो ये खबर पढ़ लीजिए, छोड़ देंगे ये आदत
ब्यूरो/अमर उजाला सौंख/राया (मथुरा)
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Bike Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहे भरतपुर घुश्यारी गांव निवासी बाइक सवार तीन दोस्तों की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सौंख-गोवर्धन मार्ग पर गांव फोडर के पास हुआ। तीनों युवक दोस्त थे।
तीनों सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। गांव में तीन शव एक साथ पहुंचे तो कोहराम मच गया। आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले। उधर, चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ लिया।
भरतपुर के गांव घुश्यारी निवासी गुरदीप (20) पुत्र चंद्रभान, मुनेश (22) पुत्र मुंशीराम शर्मा और मोहित (21) पुत्र हरवीर तीनों दोस्त थे। बुधवार की शाम तीनों दोस्त बाइक से गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए घर से निकले थे।

एक ही बाइक पर सवार तीनों दोस्त देर रात सौंख-गोवर्धन मार्ग पर गांव फोडर के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी भिड़त हो गई। हादसें मे गुरदीप और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मुनेश गंभीर रुप से घायल हो गया।
मगोर्रा पुलिस ने मुनेश को अस्पताल भिजवाया। कुछ ही देर बाद मुनेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचित किया। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से गांव घुश्यारी में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तीनों युवक सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे थे और परिक्रमा देने के आते वक्त हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।