फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three fertilizer's shop sealed

उर्वरक की तीन दुकानें सील, चार के लाइसेंस निलंबित

Tue, 26 Jul 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
three fertilizer's shop sealed
26एमएनपी-15-स्टेशन रोड पर बीज की दुकान का निरीक्षण करतीं एसडीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मंगलवार को जिले में उर्वरक की दुकानें चेक करने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान उर्वरक की तीन दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं, अनियमितता मिलने पर चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने तहसीलवार उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर उर्वरक की दुकानों की जांच करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत मंगलवार को क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा के नेतृत्व में उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने मैनपुरी तहसील क्षेत्र में चेकिंग की। वहीं, एसडीएम किशनी रामनरायन के साथ जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने किशनी तहसील क्षेत्र में चेकिंग की। जिले भर में कुल 45 दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेेजे गए। इसमें उर्वरक के दो, कीटनाशी के सात और बीज के नौ नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर अमित बीज एजेंसी मैनपुरी, शाक्य ट्रेडिंग कंपनी मैनपुरी और सैनिक खाद भंडार बरनाहल को सील कर दिया गया। इसके साथ ही अभिलेख पूर्ण न मिलने पर चार उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इसमें कुमार इंटरप्राइजेज मैनपुरी, शाक्य खाद बीज भंडार कुरावली, अंशिका खाद बीज भंडार खिरिया पीपल और सोनम खाद बीज भंडार कुरावली शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट शासन को जिलाधिकारी की ओर से भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed