{"_id":"576701d54f1c1bdd5a11c051","slug":"three-father-have-left-home-on-father-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"फादर्स डे पर बेटों से दुखी तीन पिता छोड़ आए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फादर्स डे पर बेटों से दुखी तीन पिता छोड़ आए घर
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 20 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
फादर्स डे पर बेटों से दुखी तीन पिता छोड़ आए घर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलाल वृद्धाश्रम से एक बेटा पिता को मनाकर ले गया
सिकंदरा स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में रविवार को फादर्स डे पर भी तीन पिता अपने बच्चों से प्रताड़ित होकर घर छोड़कर आ गए। वहीं एक पिता का बेटे के साथ समझौता कराया गया। बेटा माफी मांगकर पिता को अपने साथ घर ले गया। दूसरी ओर, आश्रम में बुजुर्गों ने केक काटकर फादर्स डे मनाया गया।
रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों से तीन बुजुर्ग पिता अपने बेटों और बहुओं के रवैये से तंग आकर आश्रम पहुंचे। आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि तीनों बुजुर्गों की एक ही शिकायत थी कि उनके साथ घर में उपेक्षा का व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा एक वृद्ध तेजूमल का उनके बेटे को बुलाकर समझौैता कराया गया। बेटा पिता को मनाकर अपने साथ घर ले गया। इसके बाद आश्रम के बुजुर्गों के साथ अध्यक्ष शिव प्रसाद समेत अन्य लोगों ने केक काटकर फादर्स डे मनाया। विमल कुमार, सुभाष कक्कर, निर्मल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नीरज पाराशर आदि मौजूद रहे।