फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three died including two women suffering from fever

बुखार से पीड़ित दो महिलाओं सहित तीन की मौत

Thu, 28 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three died including two women suffering from fever
मैनपुरी। जिले में बुखार से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की जांच में 52 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। वहीं सीएमओ के निर्देश पर जिले के 17 स्थानों पर शिविर लगाकर 757 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

कुचेला सीएचसी क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी कमलेश यादव की 48 वर्षीय पत्नी मिथलेश यादव को पिछले दो सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उनका आगरा के निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें डेंगू था। बेवर के गांव जोगा निवासी अमर बहादुर के 45 वर्षीय पुत्र धर्मवीर को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कस्बा आलीपुरखेड़ा निवासी प्रदीप पाल की 28 वर्षीय पत्नी रिंकी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्हें डेंगू था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed