{"_id":"6174fae2dc887c17ed55f1ed","slug":"three-died-in-road-accident-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
Sun, 24 Oct 2021 11:49 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:49 AM IST
सार
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार रात बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पंचनामा की कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात गांव इंदुमई के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र व उनके रिश्तेदार की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर जारखी निवासी राजकुमार (60) अपने 18 वर्षीय पुत्र सुखवीर और साले कृपाल सिंह (45) निवासी अतिकुल्लाहपुर थाना मैनपुरी के साथ बाइक से मैनपुरी जा रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग रात करीब नौ बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के इंदुमई गांव के समीप पहुंचे थे।
विज्ञापन
परिवारों में मचा कोहराम
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुखवीर और कृपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकुमार गंभीर रुप से घायल हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही मामा-भांजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, इस दुखद हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह देर रात जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए आगरा ले गए। सुबह चार बजे करीब राजकुमार की भी मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद जहां गांव धर्मपुर जारखी में सन्नाटा पसर गया।
रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अय्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
करवाचौथ पर मिटा ननद-भाभी की मांग का सिंदूर
करवाचौथ का व्रत रखने के साथ ही जहां गुड्डी देवी अपने पति कृपाल सिंह और गिरजादेवी अपने पति राजकुमार की लंबी उम्र के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी थी। शनिवार को ननद-भाभी ने हाथों में मेहंदी भी लगा रखी थी। जिससे व्रत रखने के साथ ही पतियों की लंबी उम्र की कामना की जा सके। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। करवा चौथ की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई।