फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three died due to fever including Innocent and policeman son in Mainpuri

Mainpuri News: बुखार से मासूम, पुलिसकर्मी के पुत्र समेत तीन की मौत, 15 दिन में आधा दर्जन ने तोड़ा दम

Wed, 30 Aug 2023 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Aug 2023 06:07 PM IST
सार

मैनपुरी में बुखार से मासूम, पुलिसकर्मी के पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। यहां जिला अस्पताल में वायरल बुखार और डेंगू, मलेरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। 15 दिन में आधा दर्जन मरीजों की बुखार से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
three died due to fever including Innocent and policeman son in Mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार से मरने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। बुखार का प्रकोप इस कदर है कि महज 15 दिनों में बुखार पीड़ित छह मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को बुखार से पीड़ित मासूम, पुलिसकर्मी के पुत्र समेत युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 21 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। दो मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को बुखार से पीड़ित 321 मरीज पहुंचे। इनमें से 21 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी उपेंद्र कुमार के तीन माह के पुत्र हर्ष को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- प्रेमिका के लिए पूर्व प्रेमी की मां की हत्या: मना करने पर भी करता था फोन...सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसका भोगांव के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार की दोपहर बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली में तैनात हैड कांस्टेबल रामकुमार के इकलौते 18 वर्षीय पुत्र नितिन को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। परिजन ने शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया। 

यहा रक्त की जांच कराने पर नितिन को डेंगू की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर नितिन को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह नितिन की मृत्यु हो गई। हैंड कांस्टेबल मूलरुप से जनपद इटावा के गांव घनश्यामपुर के रहने वाले हैं। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- सेल्यूलॉइड टेप से बनाया फिंगर प्रिंट: 3 स्टेप में दिया चकमा, BSF परीक्षा में लगाई सेंध; खुलासा हुआ तो उड़े होश
 

three died due to fever including Innocent and policeman son in Mainpuri
मैनपुरी जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव इस्मायलपुर निवासी संतोष कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में बुखार के मरीज बड़ी संख्य में पहुंचे। यहां 321 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 21 मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराए गए। इनमें से दो मरीज गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।

यह भी पढ़ेंः- Agra: सीएम योगी ने फिक्की सम्मेलन में की आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक की चर्चा, जानें इसकी पूरी कहानी
 

डेंगू के दो मरीज मिले

जिला अस्पताल प्रशासन डेंगू के मरीजों से संबंधित जानकारी को लगातार छुपा रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। जिन्हें गुपचुप तरीके से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दो दिन से डेंगू पॉजिटिव को सामान्य मरीजों के साथ भर्ती रखा गया था। बुधवार को उन्हें छुटटी दे दी गई है।

सात मरीजों की संदिग्ध हालत में कराई गई जांच

जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित सात मरीज डेंगू संदिग्ध हैं। इनकी विभाग ने गोपनीय तरीके से डेंगू जांच कराई है। इन मरीजों को अस्पताल की दूसरी मंजिल पर भर्ती किया गया है। मरीजों के तीमारदारों का कहना था कि अभी उनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
 

मौसम में बुखार के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। डेंगू जांच भी कराई जा रही है। जो मरीज डेंगू पॉजिटिव निकल रहे हैं उन्हें उपचार भी दिलाया जा रहा है। कुछ संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बुधवार को दो मरीज मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। -डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed