फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three died due to fever including a woman suffering from dengue

Agra News: डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से तीन की मौत

Tue, 12 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three died due to fever including a woman suffering from dengue
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। दिल्ली में भर्ती डेंगू पीड़ित महिला सहित बुखार से तीन मरीजों की पिछले 24 घंटे में मौत हो गई। वहीं 17 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू से जिले में पहली मौत होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। पिछले 23 दिनों से जिले में बुखार का प्रकोप है। बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला भवानी रहमतुल्लापुर निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी गुंजन मिश्रा (24) को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन पांच दिन पहले उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए जहां डेंगू की पुष्टि हुई। आगरा में हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर दिल्ली पहुंचे। मंगलवार की सुबह दिल्ली में उपचार के दौरान गुंजन की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना कोतवाली क्षेत्र के नगला अनी निवासी ऋषि कुमार की पुत्री जान्हवी (3) को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया के साथ बुखार आ रहा था। परिजन एक निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन सोमवार की रात उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार क्षेत्र के गांव हरीसिंहपुर मौजा हलपुरा निवासी मलिखान सिंह की पत्नी पुष्पा देवी (40) कुछ दिन पहले बांगड़ यात्रा के लिए गई थीं। यहां से लौटने पर वे बुखार की चपेट में आ गईं। परिजन उनका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की सुबह परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पीलिया और पेटदर्द से पीड़ित दो मरीजों ने भी तोड़ा दम
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव चिर्रा निवासी दफेदार सिंह की पत्नी जावित्री देवी (40) को पेटदर्द की दिक्कत होने पर सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। शहर के कुरावली रोड निवासी मेघ सिंह की पत्नी कमला देवी (70) को पिछले कुछ दिनों से पीलिया की दिक्कत थी। उनके फेंफड़ों में संक्रमण हो गया था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर सोमवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सीएमओ बोले इन बातों का रखें ख्याल
- मच्छरदानी का प्रयोग करें

- जब बाहर हों, तो लंबी बाजू की शर्ट और लंबी पैंट पहनें।

- घर के अंदर यदि उपलब्ध हो तो एसी का उपयोग करें।

- सुनिश्चित करें कि विंडो और डोर स्क्रीन सुरक्षित हैं और छिद्रों से मुक्त हैं।
- अगर डेंगू के लक्षण हैं, तो डॉक्टर से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed