फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three died due to drowning in the pond, after celebrating Holi went bath with friends

मथुरा: तालाब में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, होली खेलने के बाद नहाने गए थे सभी

Thu, 21 Mar 2019 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Mar 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Three died due to drowning in the pond, after celebrating Holi went bath with friends
प्रतीकात्मक तस्वीर

होली के त्यौहार पर कोसीकलां के गांव राजागढ़ी में तालाब में नहाने गए पांच युवक डूब गए। ग्रामीणों दो युवकों को सकुशल निकाल लिया, जबकि तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। कोसी-शेरनगर मार्ग स्थित गांव राजागढी में होली के त्योहार मनाने के बाद दोपहर डेढ़ बजे गांव से एक किलोमीटर दूर शिव भट्टा के समीप बने एक तालाब में गांव के पांच युवक पवन, राहुल, पालेन्द्र , गुलशन, आशीष अन्य साथियों के साथ नहाने के लिए गए थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांचों युवक एक के बाद एक तालाब में कूद गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने देखा कि पांचों युवकों में से एक भी ऊपर नही आया तो शोर मचाकर भट्टा के मजदूरों को बुला लिया और तालाब में डूबे युवकों को निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। जैसे-तैसे लोगों ने गुलशन (15), पुत्र श्यामबाबू, आशीष (14), पुत्र रामबाबू को सकुशल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पवन (18), पुत्र रग्धो,  राहुल (15) पुत्र पप्पू , पालेन्द्र (17) पुत्र निहाली को निकालाने में काफी समय लगा गया। उन्हें तलाब से निकालकर लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। गांव की होली बंद हो गई। एसडीएम रामदत्त राम, सीओ जगदीश कालीरमन फोर्स सहित पहुंचे। एसओ आरपी भाटी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed