{"_id":"5baca999867a5537ba406565","slug":"three-dengue-patients-admitted-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, जूनियर डॉक्टर भी हुआ शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, जूनियर डॉक्टर भी हुआ शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
डेंगू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ओपीडी में आए दो मरीजों में लक्षण देखते हुए उनके रक्त के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं जूनियर डॉक्टर और कैदी की तबियत में सुधार है।
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और बाल रोग विभाग में आए ओपीडी में तीन मरीजों की संभावना पर जांच कराई गई थी। एसएन की लैब में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। चिकित्सक बताते हैं कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन इनके भर्ती करने की जरूरत नहीं है। इलाज के बाद इनकी हालत बेहतर है, इसमें एक बच्चा है और दो वयस्क हैं।
एसएन में भर्ती कैदी की हालत में सुधार है। जूनियर डॉक्टर की हालत भी बेहतर है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित का कहना है कि दो मरीजों में डेंगू की रिपोर्ट मिली है, अगर और मरीजों में डेंगू मिला है तो उसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

अब तक 19 मरीजों में डेंगू
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अब तक 19 मरीजों में डेंगू और 22 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। डेंगू के चलते अभी तक एक भी मौत नहीं मानी गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित का कहना है कि डेंगू-मलेरिया के मामले तो आ रहे हैं, लेकिन भयावह स्थिति नहीं है। न्यू आगरा में हुई युवक की मौत असाध्य रोग के चलते हुई है।
एसएन में आठ कूलरों में मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। हॉस्टल में आठ कूलरों में लारवा मिला। कीटनाशक छिड़काव करवाते हुए हॉस्टल के सभी कूलरों से पानी साफ करवाया है। साथ ही मेडिकल छात्र और जूनियर डॉक्टरों को अपने कूलरों को रोजाना पानी बदलने को कहा है।