{"_id":"66ce168e6846afdf3e0b2489","slug":"three-day-agra-zone-hockey-competition-begins-in-police-lines-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123002-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस लाइन में तीन दिवसीय आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस लाइन में तीन दिवसीय आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता शुरू
Tue, 27 Aug 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते एसपी विनोद कुमार।
मैनपुरी। मंगलवार से शहर स्थित पुलिस लाइन में आगरा जोन महिला एवं पुरुष पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। बारिश के चलते पहले दिन एक भी मैच नहीं हो सका। एसपी विनोद कुमार ने परेड की सलामी लेकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन करें।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 17वीं अंतरजनपदीय आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मंगलवार की शाम उद्घाटन अवसर पर ही बारिश शुरू हो गई इसके चलते मैदान में पानी भर गया। प्रतियोगिता में पहले दिन अलीगढ़, आगरा और मैनपुरी की टीमें पहुंच सकीं। बारिश के चलते पहले दिन एक भी एएसपी राहुल मिठास, सीओ करहल संतोष कुमार, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता 29 अगस्त तक आयोजित होगी।